गोरखपुर, जनवरी 16 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने का असर पूर्वांचल में भी दिख रहा है। पहाड़ों से आ रही उत्तर-पश्चिम की हवाएं पूर्वी यूपी तक पहुंचते-पहुंचते कमजोर हो जा रही है, जिसकी वजह से दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, मौसम विभाग का मानना है कि नया सिस्टम अफगानिस्तान तक पहुंच गया है, जिसका असर तीन से चार दिनों के अंदर पहाड़ों पर दिखने लगेगा। पहाड़ों पर बर्फबारी होगी, जो पूर्वांचल में कोहरा और ठंड बढ़ी सकती है। गुरुवार को मकर संक्रांति के दिन का तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग का मानना है कि पहाड़ों में जब तक नया सिस्टम सक्रिय नहीं होग...