नई दिल्ली, फरवरी 27 -- राजस्थान में फरवरी के अंतिम सप्ताह में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। पश्चिमी राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों से शुरू हुई गर्मी अब पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी जिलों तक फैलने लगी है। तेज धूप और साफ आसमान के चलते दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों को दोपहर के समय गर्मी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 48 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की और बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं आगामी एक सप्ताह तक मौसम साफ और शुष्क बने रहने का अनुमान है।पश्चिमी राजस्थान में सबसे ज्यादा असर पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती और मरुस्थलीय जिलों में गर्मी का प्रभाव सबसे अधिक देखा जा रहा है। बाड़मेर में गुरुवार को अधिकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.