जयपुर, जुलाई 13 -- राजस्थान में मानसून की रफ्तार पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। पिछले कुछ दिनों तक कई जिलों में अच्छी बारिश कराने वाला मानसून अब कमजोर पड़ गया है, जिसके चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे पश्चिमी राजस्थान के लिए राहत भरे नहीं हैं। यहां बारिश की संभावना लगभग नहीं के बराबर है, जबकि पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान के सिर्फ 9 जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि 15 जुलाई के बाद मानसून का नया सिस्टम सक्रिय होगा, जिसके बाद एक बार फिर बारिश का दौर लौट सकता है।इन 9 जिलों में बारिश की उम्मीद मौसम विभाग के मुताबिक खैरथल-तिजारा, अलवर, डीग, भरतपुर, धौलपुर, सिरोही, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। हा...