नई दिल्ली, जून 20 -- गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का निर्णय लिया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि विभिन्न मार्गों पर संचालित छह ट्रेनों में निर्धारित अवधि के लिए एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा, जिससे यात्रियों को आरक्षण में राहत मिलेगी। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 04213 अयोध्या कैंट-आनंद विहार टर्मिनल में 28 जून और 04214 आनंद विहार टर्मिनल-अयोध्या कैंट में 29 जून को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। इन ट्रेनो में लगेंगे अतिरिक्त स्लीपर कोच इसी प्रकार 14207 प्रतापगढ़-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस में 27 जून से 3 जुलाई तक 14208 दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस में 30 जून से 6 जुलाई ...