घाटशिला, अप्रैल 5 -- घाटशिला। पश्चिमी मऊभंडार पंचायत मंडप के समीप शुक्रवार को उपस्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास हुआ। विधायक की अनुपस्थिति में उनके छोटे भाई रोबिन सोरेन ने बतौर विधायक प्रतिनिधि उपस्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि कंपनी एरिया में कंपनी अस्पताल को छोड़कर आम लोगों के लिए एक भी सरकारी अस्पताल नहीं रहने के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। इसी को देखते हुए विधायक ने यहां पर उप स्वास्थ्य केन्द्र बनाने की स्वीकृति दिलायी। कहा कि यह उप स्वास्थ्य केंद्र 55 लाख 50 हजार रुपए की लागत से पर्ल कंस्ट्रक्शन की ओर से बनाया जाएगा। कंपनी से जमीन के लिए एनओसी लेने का कार्य प्रगति पर है। मौके पर मुखिया कल्पना सोरेन, जगदीश भकत, कालीपद गोराई, काजल डॉन, आजाद बेहरा, प्रताप दास, हीरा सिंह, सोमेन मिश्रा शंभु जेना, राजा प्रसाद समेत दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.