पश्चिमी क्रांतेश्वर का जंगल आग की चपेट में आया
चम्पावत, मई 27 -- योगेश जोशी,चम्पावत। चम्पावत में पश्चिमी क्रांतेश्वर का जंगल आग की चपेट में आ गया। आग लगने से बहुमूल्य वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र में धुंआ छाने से दृश्यता में कमी आ गई। इससे लोगों की परेशानी में इजाफा हो गया। चम्पावत के प्रसिद्ध क्रांतेश्वर महादेव मंदिर के पश्चिमी कंपार्टमेंट का जंगल आग से धधक उठा। अचानक लगी आग से बहुमूल्य वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। वनाग्नि से चीड़ और बांज के छोटे पौधे जल कर खाक हो गए। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में धधकते जंगलों के बीच भाजपा सरकार का ऐलान, आग बुझाने वाले को 1 लाख इनाम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.