मधुबनी, फरवरी 4 -- पंडौल,एक संवाददाता। पश्चिमी कोसी नहर अवर प्रमंडल राजनगर के अंतर्गत विदेवरस्थान उप-शाखा नहर की भूमि पर अवैध अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। नहर के किलोमीटर 18.65 से 20.95 तक विभागीय तटबंध एवं नहर भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले कब्जाधारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में अवर प्रमंडल पदाधिकारी, पश्चिमी कोसी नहर अवर प्रमंडल-03, राजनगर द्वारा पंडौल थाना प्रभारी को पत्र भेजा गया है। पत्र में कहा गया है कि संबंधित नहर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमणकारियों को पूर्व में नोटिस जारी किया गया था, लेकिन अब तक उनके द्वारा अवैध कब्जा नहीं हटाया गया है। पत्र के अनुसार अवैध अतिक्रमण के कारण पश्चिमी कोसी नहर प्रमंडल, राजनगर के अंतर्गत चल रहे ईआरएम कार्यों में गंभीर बाधा उत्पन्न हो रही है,जिसस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.