पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ बने लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह साही
नई दिल्ली, मई 26 -- चंडीगढ़। लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह साही को मंगलवार को चंडीमंदिर सैन्य स्टेशन स्थित पश्चिमी कमान मुख्यालय का चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया गया। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल पुनीत आहूजा का स्थान लिया है। जिन्हें सेना मुख्यालय में डायरेक्टर जनरल स्ट्रेटेजिक प्लानिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पदभार संभालने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल साही ने वीर स्मृति युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सेना की ऑपरेशनल तैयारी, क्षमता विकास तथा सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। लेफ्टिनेंट जनरल साही पंजाब पब्लिक स्कूल, नाभा और भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून के पूर्व छात्र हैं। उन्हें दिसंबर 1988 में 23वीं बटालियन, द राजपूत रेजिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.