आगरा, मार्च 14 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी महिला संगठन की बैठक में सर्व सम्मति से अध्यक्ष समेत अन्य पदों पर पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। सोरों गेट स्थित पीआर मोटल में हुई बैठक के शुभारंभ की औपचारिकताएं मुख्य अतिथि मधु वाहेती ने दीप प्रज्जवलित कर पूरी की। चेयरमैन मीना माहेश्वरी, गोपाल माहेश्वरी ने शुभकामना संदेश दिया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई। सर्व सम्मति से मनीषा अध्यक्ष, अनामिका मंत्री, सुधा करनानी कोषाध्यक्ष चुनी गईं। इस दौरान सोमवती जाखेटिया का स्वागत किया गया। पूर्व चेयरमैन राजेंद्र बोहरे, डीडू माहेश्वरी युवक के अध्यक्ष सुनील कावरा, मंत्री नितिन मूंदडा, प्रबंधक उपेंद्र बदियादा, आदर्श डांगरा, पंकज खटौड, चंद्रेश माहेश्वरी, साधना समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.