पश्चिमी उत्तर प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन का हुआ गठन
शाहजहांपुर, अगस्त 20 -- राइस मिलरों की समस्याओं को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन का गठन किया गया। गठन के दौरान सभी की सहमति से एमएलसी सुधीर गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष एवं एकांश गुप्ता को प्रदेश महामंत्री चुना गया। राइस मिलर पंकज गुप्ता ने बीते दिनों उत्तर प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के एक बड़े नेता पर संगठन को मजबूत नहीं करने का आरोप लगाते हुए अपने पद प्रदेश सचिव से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद पंकज गुप्ता ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई जगह जनसंपर्क कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन का गठन कराया। पश्चिम क्षेत्र के राइस मिलरों की एक बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से एमएलसी सुधीर गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष एवं एकांश गुप्ता को प्रदेश महामंत्री चुना गया।राइस मिलर नेता पंकज गुप्ता ने संगठन को और मजबूत बनाने की अपील करते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.