पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
अलीगढ़, जून 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। हाईकोर्ट इलाहाबाद की खंडपीठ स्थापित करने व पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने की मांग को लेकर लगातार तीसरे शनिवार को भी अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन व नारेबाजी की। दीवानी परिसर से जुलूस के रूप में अधिवक्ता गेट के बाहर पहुंचे। यहां डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसीएम को सौंपा। दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश कुमार पाठक व महासचिव अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के निर्देश व बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर बार एसोसिएशन के अधिवक्ता शनिवार सुबह बार कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए बाहर निकले। अधिवक्ता डीएम को ज्ञापन देने के लिए कलेक्ट्रेट जा रहे थे। हालांकि बातचीत के बाद एसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.