बिजनौर, अप्रैल 7 -- धामपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ओर से आयोजित व्यापारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह सलूजा को प्रदेश प्रभारी बनाने की घोषणा की। एएसपी पूर्वी अमित किशोर श्रीवास्तव, सीओ अभय पांडे, कोतवाल मृदुल कुमार को सम्मानित किया। गुलफाम बिजनौरी को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर इरशाद धामपुरी, नगर अध्यक्ष एसपी सलूजा, असलम फरीदी, मुनीश गर्ग, सुहैल डिज़ाइनर, सलमान फरीदी, अमित गुप्ता, मोहम्मद आसिफ, श्यान शम्सी, सुलेमान इदरीसी, हाजी हसन खान, रवींद्र सिंह सिडाना, साजिद खान रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.