बुलंदशहर, जनवरी 19 -- कल्याण सिंह राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, बुलंदशहर में उत्तर प्रदेश सोसाइटी ऑफ ऑप्थैल्मोलॉजी के तत्वावधान में पश्चिमांचल क्षेत्रीय नेत्र सम्मेलन का आयोजन 31 जनवरी को किया जाएगा। सम्मेलन सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मनीषा जिंदल के निर्देशन में एवं नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. दिव्या वर्मा के मुख्य संयोजन में होगा। मीडिया प्रभारी डॉ. पीके झा ने बताया कि सम्मेलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ और नेत्र सर्जन भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान अतिथि नेत्र सर्जनों के व्याख्यान, वैज्ञानिक चर्चा, नेत्र रोग विभाग की कार्यशाला तथा छात्र-छात्राओं के लिए विशेष प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके अलावा सांस्कृतिक आकर्षण के रूप में खुर्जा की प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.