कौशाम्बी, दिसम्बर 12 -- गोराजू हिन्दुस्तान संवाद पश्चिमशरीरा में बंदरों का आतंक दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह हो गई है कि लोग अब अपने बच्चों को डंडा लेकर बाहर भेजते हैं। बाजार आने वाले राहगीरों को दौड़ाकर बंदर काट लेते हैं। घर के बाहर व छत पर बैठी महिलाओं व बच्चों पर भी हमला बंदर बोल दे रहे हैं। इससे लोग डरे व सहमे हुए हैं। कस्बे के स्थानीय निवासी सुनील कुमार, सौरभ, इरशाद अहमद, सुमेर गुप्ता, दिनेश सहित कई लोगों ने नगर प्रशासन से बंदर पकड़वाने के लिए कई बार शिकायत की, लेकिन प्रशासन की उदासीनता के चलते अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। हालात यह हैं कि उत्पाती बंदर छतों से घरों में घुसकर सामान नुकसान पहुंचा रहे हैं। बाजार में महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई महीनों से लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.