कौशाम्बी, फरवरी 8 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के रामाधीन का पूरा गांव निवासी एक युवक की रविवार सुबह लुधियाना में मौत हो गई। उसकी बाइक में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी थी। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। रामाधीन का पू्रा निवासी चंद्रपाल का 22 वर्षीय बेटा सुरजीत कुमार पिछले करीब तीन साल से लुधयाना में रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। बताया जाता है कि रविवार की सुबह वह बाइक लेकर कंपनी जाने के लिए कमरे से निकला। थोड़ी दूर आगे पहुंचते ही विपरीत दिशा से आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी साथियों ने परिजनों को दी तो कोहराम मच गया। परिवार वाले आननफानन लुधियाना के लिए रवाना हो गई। लुधियाना पुलिस ने लिखापढ़ी कर मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...