विकासनगर, फरवरी 28 -- वन प्रभाग चकराता के अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम के तहत शनिवार को विनगाड़ क्षेत्र में पशु स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर राजकीय पशु चिकित्सालय लखवाड़ एवं पशुपालन विभाग के सहयोग से लगाया गया। शिविर में डॉ. उमेश कुमार मोर्थी ने पशुओं में होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण,दवा वितरण, कृत्रिम गर्भाधान और पशुपालन संबंधी जानकारी विस्तार से दी। साथ ही वन विभाग के फॉरेस्टर अतर सिंह ने ग्रामीणों को वन अग्नि से बचाव के प्रति जागरूक किया। शिविर में पशुपालकों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। शिविर में वन एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों सहित ग्राम प्रधान और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.