आरा, दिसम्बर 31 -- बिहिया। निज संवाददाता प्रखंड के सिकरिया गांव में जीविका की ओर से पशु स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन बीपीएम कुमारी मधुबाला व मवेशी डॉक्टर संजीव कुमार की ओर से किया गया। इस दौरान 180 मवेशियों का रजिस्ट्रेशन किया गया। इन सभी पशुओं की जांच कर उपचार किया गया और नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया गया। मवेशियों की गर्भ जांच, थनैला सहित कई तरह की जांच कर उपचार किया गया और नि:शुल्क दवा दी गई। शिविर का प्रमुख उद्देश्य स्थानीय स्तर पर सभी पशुधन की बीमारियों का पता लगाना एवं उनका उपचार समय पर करना है। मौके पर कुन्दन किशोर, मिथुन कुमार, संजीव कुमार अशोक, अंजू सहित अन्य थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...