पटना, मई 2 -- डेयरी, मत्स्य और पशु संसाधन विभाग पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान, पटना में पशुओं के स्वास्थ्य की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यहां पशुओं के स्वास्थ्य जांच के लिए आधुनिक प्रयोगशालाओं की स्थापना की गई है, जहां खून, मूत्र आदि के सैंपल की जांच कराकर पशुओं में होने वाली बीमारियों की सटीक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। विभाग की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार ब्लड प्रोटोजोआ, टीसी, डीसी, ईएसआर और हीमोग्लोबिन की जांच निःशुल्क होती है। इसके साथ ही यहां संक्रामक रोगों का पता लगाने के लिए जोंस डिजीज, टीबी, ब्रुसेलोसिस और ग्लैंडर्स टेस्ट की जांच नि:शुल्क कराई जा सकती है। दूध और मूत्र से संबंधित बीमारियों के लिए मिल्क कल्चर सेंसिटिविटी, यूरिन रूटीन और यूरिन कल्चर जां...