झांसी, फरवरी 22 -- झांसी। कोतवाली मोंठ थाना क्षेत्रान्तर्गत झांसी-कानपुर एनएच पर ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार बाइक मवेशी से टकरा गई। हादसे में दंपति समेत तीन घायल हो गए। कोंच के पचीपुरा निवासी अजय अपनी पत्नी रागिनी और मौसेरे भाई अंगद के साथ झांसी से वापस घर जा रहे थे। तभी ओवरब्रिज के पास बाइक पशु से टकरा गई। राहगीरों की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.