पाकुड़, फरवरी 13 -- अमड़ापाड़ा। प्रखंड के अमड़ापाड़ा संथाली पंचायत अंतर्गत रसिकटोला गांव में मनरेगा योजना के तहत स्वीकृत पशुशेड निर्माण में गंभीर वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। वित्तीय वर्ष 2021-22 की योजनाओं में लगभग पूरी राशि की निकासी कर ली गई है, लेकिन धरातल पर निर्माण कार्य अब भी अधूरा पड़ा है। योजना पूर्ण होने से पहले ही मोटी रकम निकाल लिए जाने से विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार रसिकटोला में दो पशुशेड स्वीकृत किए गए थे। योजना संख्या 968/आईएफ/2021-22 (लाभुक श्रीलाल मरांडी) और योजना संख्या 169/आईएफ/2021-22 (लाभुक ठाकुर मरांडी) के तहत 1,46,722 रुपये की प्राक्कलित राशि निर्धारित थी। आरोप है कि श्रीलाल मरांडी के पशुशेड में काम पूरा होने से पहले ही 1,42,932 रुपये और ठाकुर मरांडी के शेड में 1,39,159 रुपये की नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.