हाजीपुर, फरवरी 12 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र देसरी प्रखंड क्षेत्र के भिखनपुरा पंचायत के तैयवपुर निवासी नितेश कुमार ने उप विकास आयुक्त डीडीसी को आवेदन देकर मनरेगा योजना से निर्मित पशु शेड के भुगतान करवाने की मांग किया है। दिए गए पत्र में कहा है कि वह वर्ष 2020-21 के बीच मनरेगा योजना से पशु शेड का निर्माण वह खुद अपने पैसे से करवाया था। जिसका राशि का भुगतान विभाग द्वारा प्रखंड और पंचायत को कर दिया गया। लेकिन आज तक उन्हें राशि नहीं मिला है। जिसको लेकर उन्होंने आरोप लगाया है कि रोजगार सेवक अनिल शर्मा पैसा गबन कर लिया है। जो वर्तमान में बिदुपुर प्रखंड में कार्यरत है। उसने डीडीसी से पैसा भुगतान करवाने की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...