बेगुसराय, नवम्बर 23 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। बछवाड़ा से नवनिर्वाचित विधायक सुरेन्द्र मेहता को पशुपालन एवं मत्स्य विभाग दिया गया है। विभाग मिलने के बाद मंत्री के गांव प्रखंड के किरतौल में भी लोगों को हर्ष है। लोगों ने ने कहा कि सुरेन्द्र मेहता काम करने वाले नेता हैं। पशुपालन एवं मत्स्य विभाग में भी कई विकास के काम को गति देने में वह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएंगे। मंत्री के पड़ोसी उपेन्द्र प्रसाद मेहता ने बताया कि खेल मंत्री रहने पर भी वह कई महत्वपूर्ण कार्य कर सुर्खियों में रहे हैं। अब नयी जिम्मेदारी मिली है। इसपर भी वह खरे उतरेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.