देवरिया, नवम्बर 13 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले की पुलिस इन दिनों पशु व असलहा तस्करों को लेकर एक्शन में आ गई है। 10 दिनों के अंदर पुलिस ने ऐसे तो कई बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, लेकिन पांच मुठभेड़ में चार पशु तस्कर व एक असलहा तस्कर को जेल भेजा है। लगातार पुलिस के सख्ती के बाद बदमाशों में खलबली मच गई है और अधिकांश इन दिनों जिला छोड़ कर फरार हो गए हैं। देवरिया जिले के रास्ते बिहार में पशु तस्करी, शराब तस्करी व असलहा तस्करी होती रही है। जिले में मुंगेर के असलहे की खेप आती रही है। हाल के दिनों में देवरिया पुलिस की सख्ती तस्करों के विरुद्ध बढ़ गई है। एसपी संजीव सुमन के निर्देश पर पुलिस तस्करों के विरुद्ध अभियान तेज कर दी है। दो नवंबर की भोर में मईल थाने की पुलिस इटहुरा हजाम मोड़ के समीप से एक पशु तस्कर को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.