फिरोजाबाद, मई 13 -- टूंडला में पशु हाट सिरसागंज से भैंसें लेकर आ रहे एक व्यापारी से एक व्यक्ति ने धमकी देकर 10 हजार रुपये की चौथ बसूली कर ली। जिसकी रिपोर्ट थाने में लिखाई गई है। सुरेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र ओंकार सिंह निवासी अर्जुनपुर थाना सिरसागंज ने लिखाई रिपोर्ट में बताया है कि वह अपने साथियों के साथ पशुहाट चलाता है। हाट से इमरान पुत्र अनवार निवासी जबाल थाना इगलास अलीगढ़ 14 भैंस खरीदकर अपने घर जा रहा था तभी टोल टैक्स टूंडला के पास अजय उर्फ बजरंगी पुत्र राजू कुशवाह निवासी हलापुरा थाना मटसैना फिरोजाबाद व उसके अन्य तीन साथियों ने उसकी गाड़ी रोक ली। यह भी पढ़ें- पशु तस्करी का बड़ा सिंडिकेट हुआ बेनकाब, 120 मवेशी बरामद गौतश्करी में फंसाने की धमकी देकर 10 हजार रुपये ले गये। जिसकी रिपोर्ट थाने में लिखाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...