बागपत, अप्रैल 25 -- खेकड़ा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर पशु व्यापारी से जबरन अवैध वसूली करने वाला एक आरोपी धरा गया। शुक्रवार को पुलिस ने उसका चालान कर दिया। बरनावा के रहने वाले पशु व्यापारी गययूर ने पिछले सप्ताह गौ रक्षा दल बागपत के अध्यक्ष और उसके तीन साथियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। उसका कहना था कि वह पंजाब और हरियाणा से दुधारू पशु खरीद कर लाता है। यहां क्षेत्र में उनकी बिक्री करता है। उसकी आमदनी का यही एकमात्र साधन है। जब वह पंजाब और हरियाणा से ट्रक में दुधारू पशु खरीद कर ला रहा था, तभी मवीकला टोल नाके के पास गौ रक्षा दल अध्यक्ष और उसके तीन साथियों ने ट्रक को रुकवा लिया। इसके बाद उसने 45 हजार रुपये की वसूली कर ली। गय्यूर ने पुलिस को साक्ष्य के रूप में गौ रक्षा दल अध्यक्ष के खाते में पेटीएम से डाले गए रूपयो की रसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.