सहारनपुर, फरवरी 25 -- थाना फतेहपुर क्षेत्र में मंगलवार की सुबह पशु व्यापारी से हुई 5.80 लाख की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पशु खरीदने जा रहे व्यापारी के चालक ने लूट कराई है। आरोपी ने अपने साथियों को सूचना देकर पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने जब चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी चालक पुलिस की हिरासत में है, जबकि उसके फरार साथियों की पुलिस तलाश कर रही है। एसपी देहात सागर जैन का कहना है कि जल्द नगदी भी बरामद कर ली जाएगी। घटना मंगलवार सुबह की है। थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव रजापुर निवासी परवेज पुत्र वहीद पशुओं की खरीद फरोख्त का काम करता है। मंगलवार को वह अपने चालक के साथ संभल के दुनपुर में पशु खरीद के लिए जा रहा थे। जैसे ही उसकी गाड़ी गांव के बाहर श्मशान के निकट पहुंची तो र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.