उरई, अप्रैल 21 -- माधौगढ़। संवाददाता ग्राम अकबरपुरा में सोमवार दिन रात को पशु व्यापारी के घर के पीछे रास्ते होते हुए चोर घर के अंदर चले गए। चोरों ने कमरे के दरवाजे की कुंडी काटकर बक्सा, अलमारी में रखे नगदी सहित सोने चांदी के आभूषण ले गए।सुबह बिखरा सामान देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुरा निवासी पशु व्यापारी मुलू सिंह माधौगढ़ स्थित एक पेलेस में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। तभी सोमवार देर रात चोर मकान के पीछे रास्ते होते हुए घर के अंदर चलें गए। कमरे के दरवाजे की कुंडी काट कर चोर कमरे के अंदर चले गए। यह भी पढ़ें- पशु व्यापारी के घर चोरों का धावा, नगदी और जेवरात लेकर चोर चोरों ने कमरे में रखे बक्सा, अलमारी के अंदर रखें 2 लाख 60 हजार रूपये नगद, 4 अगूंठी, जंज...