उरई, अप्रैल 21 -- माधौगढ़, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुरा में सोमवार दिन रात को पशु व्यापारी के घर के पीछे रास्ते होते हुए चोर घर के अंदर चले गए। चोरों ने कमरे के दरवाजे की कुंडी काटकर बक्सा, अलमारी में रखे नगदी सहित सोने चांदी के आभूषण ले गए। सुबह बिखरा सामान देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुरा निवासी पशु व्यापारी मुलू सिंह माधौगढ़ स्थित एक पैलेस में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। तभी सोमवार देर रात चोर मकान के पीछे रास्ते होते हुए घर के अंदर चले गए। कमरे के दरवाजे की कुंडी काट कर चोर कमरे के अंदर चले गए। चोरों ने कमरे में रखे बक्सा, अलमारी के अंदर रखें दो लाख 60 हजार रूपये नगद, चार अगूंठी, जंजीर, वृजवाला, मंगलसूत्र, सहित चांदी की तोड़िया ले गए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.