मुजफ्फर नगर, मार्च 28 -- मुजफ्फरनगर नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव नसीरपुर में पशु पैठ में पशु व्यापारी की कार का लॉक तोड़कर बदमाशों ने नौ लाख रुपये की नगदी से भरा बैग चोरी कर लिया। चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने पशु व्यापारी से जानकारी लेकर सीसीटीवी कैमरे खंगाले। थाने पर पशु व्यापारी ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।भोपा थाना क्षेत्र के गांव जौली निवासी पशु व्यापारी अरशद गत दिवस नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर में पशु पैठ में पशु खरीदने आया था। व्यापारी ने अपनी कार को बाइपास पर खड़ा कर दिया और पशु खरीदने चला गया। इसी बीच अज्ञात बदमाशों ने पशु व्यापारी की कार का लॉक तोड़कर नौ लाख की नगदी का बैग चोरी कर लिया। कार का लॉक टूटा देखकर पशु व्यापारी के होश उड़ गए। व्यापारी ने आसपास के लोगों से इस संबंध में पूछताछ की। उसके बाद नई मंडी ...