पशु व्यापारियों के 41.20 लाख लेकर भागे चोरों की कार दुर्घटनाग्रस्त
फिरोजाबाद, सितम्बर 17 -- थाना रसूलपुर क्षेत्र के लालपुर में पशु व्यापारियों की कार से 41.20 लाख रुपये मंगलवार रात को चोरी किए। इसके बाद चोर कार लेकर भागे तो उनकी कार मध्य प्रदेश के मुरैना में डंपर में घुसकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार से रुपये सुरक्षित बरामद हो गए। दो पशु व्यापारी अभी गायब हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर थाना रसूलपुर में मुकदमा दर्ज कराया है। रसूलपुर के छपरिया मोहल्ला निवासी जान मोहम्मद मोहल्ले के रहीश और अनीस के साथ कार से इटावा की पैठ में पशु खरीदने के लिए मंगलवार की रात को जा रहा था। उनके पास में पशु खरीद के लिए 41.20 लाख रुपये रखे थे। लालपुर रोड पर जान मोहम्मद ने घर पर मोबाइल रह जाने की बात कही और कार खड़ी कर चला गया। कार में मौजूद रहीश और अनीस भी शौच के लिए चले गए। तीनों कार के पास वापस आए तो रुपयों का थैला गायब मिलने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.