अलीगढ़, मार्च 15 -- अकराबाद, संवाददाता। थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित टोल प्लाजा के पास कस्बा पिलखना और बरला के पशु व्यापारियों के दो गुटों के बीच आपसी लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव शुरू हो गया। घटना में दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति घायल हो गया, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार कस्बा बरला निवासी साहबान पुत्र नसीर खां ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि जब वह टोल प्लाजा के पास से गुजर रहे थे, तभी पिलखना के कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और चाकू से उन पर हमला कर दिया। इस संबंध में साहबान ने सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। बताया जाता है कि इसके बाद साहबान पक्ष के कुछ लोगों ने पिलखना में ना...