सहारनपुर, मार्च 21 -- सरसावा। शुक्रवार को अंबाला रोड स्थित डीसी जैन इंटर कॉलेज के हाल में पशु विभाग के चिकित्सकों द्वारा पशुपालकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, देखभाल और बेहतर पालन-पोषण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में चिकित्सकों ने पशुपालकों को समय-समय पर पशुओं का टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि पशुओं के खान-पान का विशेष ध्यान रखना जरूरी है, ताकि वे स्वस्थ रह सकें और अधिक उत्पादन दे सकें। साथ ही सर्दी, गर्मी और बरसात के मौसम में पशुओं की विशेष देखभाल करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान पशुपालकों को यह भी बताया गया कि पशुओं को स्वस्थ कैसे रखा जाए तथा उनके गर्भधारण (ब्रीडिंग) की सही प्रक्रिया क्या है। चिकित्सकों ने कहा कि सह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.