पशु वध के मामले में महिला आरोपी गिरफ्तार
गुड़गांव, अक्टूबर 7 -- नूंह, संवाददाता। नूंह सीएस स्टाफ ने बुधवार को आकेड़ा थाना क्षेत्र के पशु वध मामले में तीसरी आरोपी महिला को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सायना उर्फ सन्ना के रूप में हुई है। मामले में पहले सलमान और मुनफीदा गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अगस्त में बाई गांव में मकसूद के मकान पर पुलिस ने सूचना के आधार पर छापा मारा था। मौके से तीन प्लास्टिक कट्टों में करीब 300 किलो प्रतिबंधित मांस, दो कुल्हाड़ी, चार छुरी, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, दो लकड़ी के गुटके और एक दाब बरामद हुआ था।पुलिस के पहुंचने पर मकान के अंदर मौजूद पांच पुरुष और पांच महिलाएं भागने लगीं। पुलिस ने सलमान उर्फ पोतू को मौके पर पकड़ लिया था, जबकि अन्य आरोपी अंधेरे और कीकरों का फायदा उठाकर फरार हो गए थे। बरामद मांस का पशु चिकित्सक से परीक्षण कराया गया था।प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.