पूर्णिया, जनवरी 14 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ पशु चिकित्सालय की टीम द्वारा पशु मोबाइल एम्बुलेंस के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में घूम-घूम कर बीमार पशुओं का नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है। ठंड के मौसम में पशुओं में बढ़ रही बीमारियों को देखते हुए यह सेवा पशुपालकों के लिए काफी राहत भरी साबित हो रही है। पशु चिकित्सक डॉ. आदित्य कुमार ने बताया कि वर्तमान में ठंड के कारण बड़ी संख्या में पशु बीमार पड़ रहे हैं और बिना इलाज के कई पशुओं की हालत दयनीय हो जाती है। ऐसे में सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई पशु मोबाइल एम्बुलेंस के जरिए ग्रामीण इलाकों में जाकर पशुओं का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पशुपालकों से सूचना मिलते ही टीम तत्काल गांव के लिए रवाना हो जाती है। टीम में डॉ. प्रमोद कुमार मेहता, सहायक गुलाम साबिर और मुकेश कुमार सहित अन्य कर्म...