पशु मैत्री ने कार्य बहिष्कार जारी रखने का निर्णय
हाजीपुर, अगस्त 23 -- बिहार राज्य पशु मैत्री संघ के बैनर तले रविवार को पशु मैत्रियों की बैठक हुई। संघ के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हमारी मांगें पूरी होने तक कार्य बहिष्कार जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि पशु मैत्री की मांग जायज है और जब तक पशुपालन विभाग जायज मांगों को स्वीकार नहीं करता है,तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पशु मैत्रियों के कार्य बहिष्कार के कारण पशुओं का एफएमडी 7 राउंड का टीकाकरण पूरी तरह से बाधित है। बैठक में सहदेई बुजुर्ग प्रखंड, देसरी एवं महनार के पशु मैत्री सह टीकाकर्मी शामिल थे। -जयप्रकाश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.