रांची, मार्च 16 -- खूंटी, संवाददाता। जिला पशुपालन कार्यालय परिसर में सोमवार को उपायुक्त के निर्देश पर जिला स्तरीय पशु मेला सह पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मेले में जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल 209 पशुपालकों ने भाग लिया। इस अवसर पर पशुपालकों को उन्नत एवं वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन करने तथा पशु-पक्षियों के नियमित टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान पशुपालकों को राज्य सरकार की मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के साथ ही केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं-एनएलएम, एलएचडीसीपी, एनएआईपी और एबीआईपी-एसएस सॉर्टेड सीमेन मादा पशु गर्भाधान योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही एलएचडीसीपी के तहत एफएमडी, पीपीआर, ब्रूसेलोसिस, एलएसडी और सीएसएफ जैसे रोगों से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण कराने पर विशेष जोर दिया गया।कार्यक्रम में जिल...