बांदा, मार्च 30 -- बांदा। सोमवार को पशु मित्र वेटनरी किसान सेवा समिति ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रभारी अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में महेश, श्रीराम, पंकज आदि ने कहा कि पैरावेट, पशु मित्र, वैक्सीनेटर को नियमित मासिक मानदेय लागू किया जाए। पशु गणना, एफएमडी, कृत्रिम गर्भाधान का बकाया भुगतान जल्द से जल्द खाते में भेजा जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...