मुंगेर, मार्च 16 -- टेटिया बंबर, एसं.। पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से सरकार द्वारा पशु बीमा योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत पशुओं के बीमा प्रीमियम पर 85 प्रतिशत तक सरकारी अनुदान दिया जाएगा। टेटियाबंबर प्रखंड के प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय के पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि पशु बीमा के लिए आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि पशुपालक अपने पशुओं का बीमा एक, दो या तीन वर्ष की अवधि के लिए करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि एक परिवार को अधिकतम 10 पशुधन तक योजना का लाभ मिलेगा। पशुपालकों से अपने नजदीकी पशु चिकित्सा कार्यालय में संपर्क कर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...