नोएडा, जुलाई 11 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेवर कोतवाली क्षेत्र के मेहंदीपुर गांव में पशु बांधने को लेकर पूर्व में हुए विवाद के चलते दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक एक पक्ष के कलाम ने मुकदमा दर्ज कराया है कि 30 जून को उसकी पत्नी रीना और साली मुस्कान घर पर थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले हसन मोहम्मद, गुल्लू और शानुद्दीन लाठी डंडों से लैस होकर उनके घर में घुस आए। उन्होंने रीना और मुस्कान के साथ मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान दोनों को गंभीर चोटें आई है। वहीं दूसरे पक्ष के हसन मोहम्मद ने मुकदमा दर्ज कराया है कि पूर्व में भैंस बांधने को लेकर पड़ोसी कलाम, वासिद, फुरकान से विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते 30 जून को आरोपी कलाम, वासिद और फुरकान ने उनकी पत्नी मुबीना व बेटे सा...