पूर्णिया, दिसम्बर 27 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय-02 योजना के तहत बेहतर पशु स्वास्थ्य प्रबंधन को लेकर अनुमंडलीय पशु औषधालय पूर्णिया सदर के तत्वावधान में पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 35 दमका गुलाब बाग में पशु बांझपन शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक सफलतापूर्वक चला, जिसमें बड़ी संख्या में पशुपालकों ने भाग लिया। शिविर में पशु शल्य चिकित्सक डा. मनोहर कुमार, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डा. पुष्पा भारती, टीवीओ श्रीनगर पूर्णिया डा. अजय कुमार मंडल सहित मनोज कुमार, मो. नूरैन एवं अन्य पशु स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान पशुओं में बांझपन से संबंधित समस्याओं का निःशुल्क इलाज एवं परामर्श प्रदान किया गया। शिविर में लगभग 120 पशुओं की जांच कर बांझपन से संबंधित समस्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.