आरा, मार्च 12 -- -पशुपालकों को मुफ्त दवाओं के साथ परामर्श दिया गया सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड के नवादा गांव में पशुपालन विभाग की ओर से पशु बांझपन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब तीन दर्जन पशुओं की जांच कर उनका उपचार किया गया। इस दौरान पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य और देखभाल से संबंधित जरूरी जानकारी भी दी गई। शिविर में सहार के पशु चिकित्सक डॉ. सुधीर कुमार, नारायणपुर के डॉ. उमेश प्रसाद, डॉ. अभय कुमार और सहायक सुमन कुमार की ओर से पशुओं की जांच कर बांझपन से संबंधित समस्याओं का उपचार किया गया। चिकित्सकों ने पशुपालकों को पशुओं के खान-पान, समय पर टीकाकरण और देखभाल के बारे में भी जानकारी दी। पशु चिकित्सक डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि शिविर में पशुओं का इलाज किया गया और सभी पशुपालकों को मुफ्त दवा उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा कि पशुपालन को ब...