कटिहार, अप्रैल 22 -- कदवा। एक संवाददाता बिहार सात निश्चय योजना फेज टू अंतर्गत बेहतर पशु स्वास्थ्य प्रबंधन हेतु आधारभूत व्यवस्थाओं के तहत प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय सोनैली अंतर्गत कंटिया पंचायत के कामरू ग्राम में पशु बांझपन निवारण हेतु एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय पंचायत समिति सदस्य रतन कुमार मंडल,चिकित्सा पदाधिकारी अमोद प्रसाद सिंह, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राकेश कुमार वार्ड सदस्य दिलीप कुमार मंडल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। आयोजित शिविर में कुल 47 पशुपालकों के 78 पशुओं का निशुल्क उपचार किया गया साथ ही पशुपालकों को बांझपन निवारण हेतु उचित सलाह परामर्श दी गई। शिविर से दर्जनों पशुपालकों लाभान्वित हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बलरामपुर भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी सुजीत कुमार ...