हाजीपुर, अप्रैल 11 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि वैशाली जिले के विभिन्न गांवों में पशुपालन विभाग की ओर से पशु बांझपन निवारण सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। आत्मनिर्भर बिहार सात निश्चय-2 अंतर्गत द्वितीय चरण में आयोजित शिविरों का शुभारंभ जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. प्रभावती कुमारी ने किया। उन्होंने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य बेहतर पशु स्वास्थ्य प्रबंधन और पशु नस्ल सुधार कार्यक्रम के तहत कृत्रिम गर्भाधान को बढ़ावा देना है। कहा कि पशु बांझपन गंभीर समस्या है, जिससे पशुपालकों को काफी नुकसान होता है। इसलिए गांव-गांव में पशु बांझपन निवारण सह जागरूकता शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर का मुख्य उद्देश्य पशुओं में बांझपन की समस्या का समाधान कर दुग्ध उत्पादन बढ़ाना और पशुपालकों की आय में वृद्धि करना है। इस मौके पर जिला भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाध...