हाजीपुर, मार्च 9 -- हाजीपुर,एक प्रतिनिधि। वैशाली जिले में पशु बांझपन की समस्या से निजात दिलाने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से अभियान शुरू हुआ है। जिले में पशु बांझपन निवारण सह जागरूकता शिविर का शुभारंभ किया गया। सराय अति पशु चिकित्सालय में सोमवार को पशु बांझपन निवारण सह जागरूकता शिविर का उद्घाटन जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ.प्रभावती कुमारी ने किया। उन्होंने शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि पशुओं में बांझपन की समस्या से निजात दिलाने के लिए शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में शिविर 20 मार्च तक तिथिवार आयोजित किया जाएगा,ताकि अधिक से अधिक पशुपालक लाभ उठा सके। बांझपन की समस्या से पशुपालकों को काफी आर्थिक क्षति होती है। शिविर के माध्यम से पशुपालकों को पशुओं के बेहतर देखभाल के लिए विशेषज्ञ पशु चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा जागरूक किया जा रहा है। सराय में आयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.