हाजीपुर, मार्च 14 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। पशु व मत्स्य पालन विभाग द्वारा बैकुंठपुर गांव स्थित सामुदायिक भवन परिसर में पशु बांझपन निवारण शिविर सह जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन जिला मुखिया संघ अध्यक्ष सह पंचायत के मुखिया मंजेलाल राय द्वारा किया गया। मौके पर उपस्थित राजापाकर पशु चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. गणेश शंकर विद्यार्थी व बैद्यनाथपुर पशु चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ.आदिति द्वारा पशुओं की जांच कर परामर्श दिए गए। पशुपालकों को कृमी नाशक दवा, भूख की दवा, अठैल की दवा, डायरिया की दवा सहित अन्य दवाओं का वितरण किया गया। पशुओं को समय-समय पर कृमी नाशक दवा देने, मिनरल मिक्सर पाउडर देने एवं हरे चारे का खाने में विशेष प्रयोग करने की सलाह दी गई। इससे गाय भैंस में बांझपन की समस्या को दूर किया जा सकता है। अनेक पशुपालकों ने शिविर में अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.