समस्तीपुर, मार्च 20 -- पूसा, निज संवाददाता। प्रखंड के हरपुर महमदा पंचायत भवन परिसर में शुक्रवार को पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। उदघाटन प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ.मनीष कुमार, पूर्व क्षेत्रीय निदेशक डॉ.विजय कुमार, सरपंच प्रतिनिधि रंजीत झा, लक्ष्मण राय ने दीप प्रज्जवलित कर किया। शिविर में 238 पशुओं को स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार किया गया। इस अवसर पर डॉ. मनीष कुमार एवं डॉ. विजय कुमार ने पशुपालकों को गायों में बांझपन के कारणों से अवगत कराया। वहीं डेयरी प्रबंधन, संतुलित आहार, समय पर कृत्रिम गर्भाधान, उचित देखभाल एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इससे पशुओं में बांझपन की समस्या को रोका जा सकता है। वक्ताओं ने स्वास्थ्य सुधार व दुध बढ़ाने के तौर तरीकों से अवगत कराया। मौके पर मृत्युंजय कुमार, मदन कुमार, रूपांकर क...