सीवान, जनवरी 31 -- मैरवा, एक संवाददाता । पशुपालन विभाग के द्वारा सेवतापुर पंचायत में विशेष पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डा आर के गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग द्वारा आयोजित शिविर में स्थानीय पशुपालक अपने पशुओं के साथ आए थे। लगभग 81 पशुपालकों के पशुओं की गर्भ जांच, सामान्य चिकित्सा और उपचार पूरी तरह निःशुल्क किया गया। पशु विशेषज्ञों ने पशुओं में बांझपन की समस्या के कारणों और उसके वैज्ञानिक समाधान के बारे में पशुपालकों को विस्तार से जानकारी दी गई। पशु चिकित्सक डॉ. आर. के. गुप्ता ने कहा कि पशुओं में बांझपन कोई लाइलाज बीमारी नहीं है। यह अक्सर संतुलित आहार और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी के कारण होता है। समय पर कृमिनाशक दवा देना औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.