औरंगाबाद, मार्च 18 -- डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में पशु बांझपन निवारण शिविर एवं पशुपालन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय-2 योजना के तहत बेहतर पशु स्वास्थ्य प्रबंधन के उद्देश्य से 12 मार्च से 23 मार्च तक सभी पशु स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित किया जा रहा है। नगर परिषद क्षेत्र, चिल्हकी, कुटुंबा, डुमरी, दाउदनगर, गोह, जम्होर, टंडवा, संसा, ओबरा, बारुण और देवहरा सहित कई क्षेत्रों में शिविर लगाए जा चुके हैं। बुधवार को दोशमा, देव, नवीनगर, मदनपुर, रफीगंज, देवहरा, रुकुंदी और हसपुरा में शिविर आयोजित हुए, जिसका निरीक्षण जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. श्याम किशोर और सहायक कुक्कुट पदाधिकारी डॉ. नीता कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। अधिकारियों ने बताया कि अगले कार्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.