गोपालगंज, अप्रैल 25 -- उचकागांव, एक संवाददाता। उचकागांव थाना क्षेत्र के महैचा गांव में शुक्रवार की सुबह बदरजीमी पुल के समीप पशुओं से भरी पिकअप वैन बरामद होने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। गिरफ्तार आरोपित को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बताया जाता है कि उचकागांव थाना क्षेत्र के महैचा बाजार में मीरगंज की ओर से एक पिकअप वाहन पर क्रूरता से पशुओं को लादकर सीवान की तरफ तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर शुक्रवार की सुबह बिजली के दो खंभों से टकराकर सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना में वाहन पर लदा एक पशु मर गया। घटना के बाद पुलिस ने पिकअप वाहन के साथ सात पशुओं को जब्त कर लिया। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने एक आरोपित को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक अन्य आरोपि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.