लखनऊ, फरवरी 22 -- पशुओं के समर्थन में रविवार को पशु प्रेमियों ने पिंजड़ा तोड़ रैली निकाल कर सुप्रीम कोर्ट से अपने आदेश पर पुनर्विचार किए जाने का अनुरोध किया। ताज होटल के सामने से निकली रैली में पशुप्रेमियों के अलावा, बाइक सवार, गैर सरकारी संगठनों के कार्यकर्ता, स्कूली बच्चे शामिल हुए। पशुओं के समर्थन में हाथों में तख्ती और पोस्टर लिए लोग हल्ला बोल, पिंजड़ा तोड़.... व आवारा नहीं, हमारा है ... जैसे नारे लगाते हुए 1090 चौराहा से चटोरी गली होते हुए रीवर फ्रंट तक गये। इसमें सपा संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव, पशु अधिकार कार्यकर्ता अंबिका शुक्ला, सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता पोलोमी पाविनी शुक्ला समेत कई प्रमुख चेहरे शामिल हुए। एनिमल राइट्स समूह द्वारा 'इंडिया 4 एनिमल्स' के सहयोग से आयोजित रैली में पशु अधिकार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.